Home हेल्थ इन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए आम

इन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए आम

गर्मियों के आते ही बाज़ार में ठेलों पर, दुकान में हर तरफ आम की बहार लग जाती है। जिसे देख किसीको भी उसे खाने का मन करे। ये मौसमी फल है। जिसे फलों का राजा माना जाता है। वैसे आम के फायदों के बारे में तो हम सबने सुना होगा। सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि ये खाने में बड़ा रसीला होता है। साथ ही इसमें कई पोष्टिक तत्व होते है। जो शरीर के अंदर कई कमियों को पूरा करते है। लेकिन ध्यान रहें कि कुछ ऐसी बीमारियाँ है, जिसके दौरान आम खाने से व्यक्ति को बचना चाहिए।त्वचा: नियंत्रित मात्रा में आम लेना सही है, क्यूंकी इसकी तासीर गरम होती है। जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है। तो ज्यादा आम खाने से चेहरे पर फोड़े-फुंसी और मुंहासे होने की संभावना होती है।

डायबिटीज: अगर व्यक्ति को मधुमेह है तो उसे ज्यादा आम नहीं खाने चाहिए। इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जिससे व्यक्ति के शुगर का लेवेल बढ़ जाता है।हाजमा: अगर आपका हाजमा सही नहीं रहता या यू कहे कि पेट खराब रहता है तो भी आम खाने से बचे। वरना इससे दस्त की समस्या भी हो सकती है।:मोटापा मोटापे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को भी आम खाने से परहेज करना चाहिए। क्यूंकी इसको खाने से शरीर में fat बढ़ता है।साइनस: साइनस की बीमारी से जूझ रहें लोग इससे परहेज करें।