Home देश चांदी के दाम घटे,सोने में भारी गिरावट,जानिए आज का ताज़ा भाव…

चांदी के दाम घटे,सोने में भारी गिरावट,जानिए आज का ताज़ा भाव…

सोने के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स में सोने की कीमत 2 फीसदी भी ज्यादा गिरी है। अगर आप सोना

खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन काफी अच्छा है। क्योंकि ऐसी गिरावट कई दिनों बाद ही आई है। चलिए आज के सोने और चांदी के दाम जानते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज के दिन सोने का भाव काफी ज्यादा लुढ़का है। बीते दिनों सोने का दाम लगभग 1 लाख रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि आज का दिन काफी शुभ है।

जहां एक तरह शेयर बाजार में पॉजिटिव ट्रेडिंग हो रही है। वहीं सोने के दाम ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो दाम बढ़ने से पहली खरीदारी कर लें। चलिए अब सोने की कीमत जानते हैं।

Gold Price Today: क्या है आज सोने का दाम?
एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में सोने का भाव अभी सुबह 10.16 बजे 2584 प्रति 10 ग्राम गिरा है। 1

सोने की कीमत में 2.68 फीसदी की गिरावट आई है। सुबह 10.17 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं ये अब तक 93,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है।

वहीं 95.500 रुपये प्रति 10 ग्राम आज का हाई रिकॉर्ड है।।आमतौर पर सोना तीन अलग-अलग कैटेगरी 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट में मिलता है। 24 कैरेट को शुद्धता के मामले में सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें 99 फीसदी सोना मिला होता है।

जिसकी वजह से ये काफी लचीला होता है। यहीं कारण है कि इसका इस्तेमाल गहना बनाने में नहीं किया जाता। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने में लगभग 90 फीसदी सोना होता है।

इसके अलावा इसमें अन्य धातुओं का मिश्रण मिला होता है। 22 कैरेट ,24 कैरट सोने के मुकाबले ज्यादा मजबूत माना जाता है। इसी वजह से गहने बनाने के लिए 22 कैरेट का उपयोग होता है।

18 कैरेट सोना सबसे सस्ता होता है। क्योंकि इसमें 24 और 22 कैरेट के मुकाबले सबसे कम मात्रा में सोना मिला होता है। बढ़ते सोने की कीमत के समय निवेशक 18 कैरेट सोना लेना पसंद करते हैं। हालांकि इसकी शुद्धता सबसे कम होती है।